नीमच में पथ विक्रेताओं के लिए प्रधानमंत्री क्रेडिट कार्ड योजना का लाइव शुभारंभ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नगर पालिका परिषद नीमच में पथ विक्रेताओं के लिए प्रधानमंत्री क्रेडिट कार्ड योजना की सुविधा प्रदान करने हेतु तिरुवनंतपुरम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमाल, पार्षद मुकेश एवं दुर्गा शंकर भील सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। प्रधानमंत्री द्वारा गरीब और छोटे व्यवसायियों के लिए क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत का लाइव प्रसारण देखने के बाद अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने पथ विक्रेताओं को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी और बताया कि यह योजना कोरोना के बाद प्रारंभ हुई और अब 2030 तक इसे बढ़ा दिया गया है।

नीमच में अब तक 5000 से अधिक पथ विक्रेता लाभान्वित हो चुके हैं। उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमाल ने क्रेडिट कार्ड योजना के वीडियो का बटन दबाकर इसे प्रारंभ किया। दुर्गा शंकर भील ने बताया कि नगर पालिका नीमच हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है और नए पथ विक्रेताओं को योजना में शामिल करने के लिए जागरूक रहने को कहा। सिटी मिशन मैनेजर प्रवीण कुमार आर्य ने मंच संचालन किया और बताया कि जिन हितग्राहियों ने 25,000 एवं 50,000 रुपये का ऋण चुका दिया है, उन्हें अब 10,000 से 30,000 रुपये तक की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड मिलेगा। कार्यक्रम में सामुदायिक संगठन व्यास, मनीष मकवाना व नोजी बाई, दिलीप माली, राजमल बागोलिया, गगन हरित एवं सूरज रियार उपस्थित थे।

Top