मंदसौर में ग्वाला समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 10 जोड़ों ने लिया जीवनसाथी का संकल्प | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर बसंत पंचमी के अवसर पर श्रीकृष्ण ग्वाला गवली यादव समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन धानमंडी पंच कचेलियान तेली समाज धर्मशाला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 10 जोड़ों ने विधि-विधान से विवाह कर दाम्पत्य जीवन की नई शुरुआत की। समाजजन मंदसौर सहित प्रदेश और राजस्थान के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह पं. त्रिपाठी के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। सुबह गाजे-बाजे के साथ वर-वधु की बिंदोली निकली, जिसमें समाजजनों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह समाज में एकता और विकास के लिए आवश्यक हैं। विधायक विपिन जैन ने कहा कि ग्वाला समाज इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं और समाज को जोड़ता है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्रसिंह गुर्जर ने कहा कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में युवा इस कार्यक्रम को सफल बनाते हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषदों के पार्षद, समाज के वरिष्ठ पटेल, चौधरी, दीवान और 52 छाबनियों के समाजजन उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन गोविंद सुरा, नवीन भमनिया एवं चमन बानिया ने किया। आभार महेश दिवान ने माना। सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाले समाजजनों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर ने समाज में भाईचारे और आपसी मेलजोल को बढ़ावा दिया।

Top