नीमच टुडे न्यूज़ | यादव समाज के 11 महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक स्थल यादव सर्कल पर 26 जनवरी को सुबह 9.30 बजे यादव महासभा अध्यक्ष यशवंत हरित ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर यादव समाज के स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिजनों का सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी यादव स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक समिति के अध्यक्ष राकेश सोन ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस यादव सर्कल पर हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहेंगे। यादव स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक समिति के अध्यक्ष राकेश सोन, उपाध्यक्ष मनोहर अंब, रविशंकर जेरिया, मंगल मौर्य, दिनेश कर्णिक ठेकेदार, महेश जेरिया, कोषाध्यक्ष राकेश मौर्य, सचिव विजय कुंगर, प्रदीप कुमार सगर, करण डुंगरवाल, प्रताप सिसौदिया, कृष्णकांत सिसौदिया, अजय व्यास, धमेंद्र व्यास, राकेश सिसौदिया, पंकज तोमर, लोकेंद्र हरित, रमेश खुआर, दीपक व्यास, मोंटी जेरिया, दीपक सोन, अर्पित जेरिया, सिद्धू सोन, अर्पित जेरिया, सौरभ जेरिया, हिमांशु यादव ने समाजजनों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।