गंगा दशहरा पर सावनकुंड बावड़ी में श्रमदान, सांसद बंशीलाल गुर्जर और कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने दिया जल संरक्षण संदेश @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | गंगा दशहरा के मौके पर ग्राम सावनकुंड की प्राचीन बावड़ी पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर और कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की मौजूदगी में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणों ने मिलकर बावड़ी की सफाई की। किसी ने फावड़ा चलाया तो किसी ने तसला और कुदाल से मिट्टी हटाई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर, आरिफ खान और जनअभियान परिषद के वालंटियर्स भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर जल स्रोतों को बचाने और साफ रखने का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने कहा कि पानी बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और ऐसे अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने का काम करते हैं।

Top