गणतंत्र दिवस 2026: नीमच के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर और एस.पी. ने जिलेवासियों को दी देशभक्ति और सेवा का संदेश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच 26 जनवरी 2026 के अवसर पर प्रदेश और जिले के सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री  निर्मला भूरिया ने प्रदेशवासियों और जिले के नागरिकों को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रभारी मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों और कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से देशभक्ति और सेवा समर्पण का संकल्प लेने का आव्हान किया। जनप्रतिनिधियों ने भी नागरिकों को शुभकामनाएं दी। क्षेत्रीय सांसद  सुधीर गुप्ता, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधायक  अनिरुद्ध मारू और जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान ने अपने संदेश में जिले के समग्र विकास में सहयोग देने का आग्रह किया। इसी क्रम में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और पुलिस अधीक्षक  अंकित जायसवाल ने भी सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। दोनों अधिकारियों ने कहा कि यह पर्व हमें राष्ट्रभक्ति और देश प्रेम के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और आम नागरिकों से देश और समाज की सेवा का संकल्प लेने का संदेश दिया।

Top