नीमच टुडे न्यूज़ | 25 जनवरी 2026 को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने एस.आई.आर. 2026 के तहत उत्कृष्ट एवं समयसीमा में कार्य करने के लिए नीमच जिले को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। राज्यपाल पटेल ने नीमच जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु चंद्रा को विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान के माध्यम से जिले के निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्टता और समय पर निष्पादन को मान्यता दी गई। समारोह में मुख्य सचिव अनुराग जैन, वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन की टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां लोकतंत्र को मजबूत करने और मतदाता जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नीमच जिले के लिए यह गौरव का क्षण है, जिससे जिले के कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रेरणा मिलती है कि वे अपने कार्यों में और उत्कृष्टता लाएं और जिले के विकास एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दें।
