शहीद स्मारक पर नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने किया ध्वजारोहण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद नीमच द्वारा शहीद स्मारक ज्ञान मंदिर परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण से पूर्व नपाध्यक्ष चौपड़ा ने उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल, वरिष्ठ भाजपा नेता  संतोष चौपड़ा,  करण सिंह परमाल सहित पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष  चौपड़ा ने उपस्थित नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नपा के सभापति, पार्षदगण, नगर के गणमान्य नागरिकों सहित नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

Top