नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले के 65 पीड़ितों को कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा एक साल में रेडक्रास नीमच से कुल 16 लाख 71 हजार 810 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता विभिन्न प्रकार की जरूरतों जैसे उपचार, शिक्षा, जीवनयापन, दिव्यांगता और विवाह खर्च के लिए दी गई। रेडक्रास प्रभारी अधिकारी पराग जैन ने बताया कि जिले के गिरदौड़ा, नीमच, मोरवन, जावद, बघाना, आलोरी, मनासा, कुचडौद सहित अन्य क्षेत्रों के लाभार्थियों को 2 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की गई। इसमें सड़क दुर्घटना, गंभीर बीमारी, पुत्र या पत्नी के उपचार, दिव्यांगता, बच्चों की पढ़ाई, जीवनयापन और प्रतियोगिताओं में भागीदारी जैसे विभिन्न कारण शामिल हैं। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार जरूरतमंदों के साथ खड़ा है और रेडक्रास के सहयोग से गरीब और असहाय लोगों की मदद सुनिश्चित की जा रही है। डिप्टी कलेक्टर पराग जैन ने भी बताया कि सहायता राशि समय पर लाभार्थियों के खाते में पहुंचाई गई और प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार और मदद प्रदान की जाएगी। इस आर्थिक सहायता से लाभार्थियों को इलाज, शिक्षा और जीवनयापन में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी और उनकी आर्थिक परेशानियों में राहत मिलेगी।