उप मुख्यमंत्री देवड़ा: मध्यप्रदेश विकास, सुशासन और जनता के विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने कहा कि शासन का मूल उद्देश्य जनता की सेवा है और इसी भावना के आधार पर प्रदेश सरकार के निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में रोजगार सृजन, ग्रामीण एवं शहरी कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और बुनियादी अधोसंरचना में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उप मुख्यमंत्री ने आगामी बजट को जनता की मूलभूत आवश्यकताओं पर आधारित रोडमैप बताते हुए कहा कि इसमें जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ प्री-बजट बैठक में मध्यप्रदेश की विकास आवश्यकताओं को मजबूती से रखा गया, जिसमें सिंहस्थ/कुंभ आयोजन से जुड़े 2000 करोड़ रुपये के पूंजीगत विकास कार्य शामिल हैं। देवड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य, सिंचाई और सड़क कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हुई है। शिक्षा और बच्चों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कर व्यवस्था और सरकार के पारदर्शी निर्णयों का भी संदेश दिया।

Top