महावीर इंटरनेशनल की महिलाओं ने पीड़ितों को दिया मार्गदर्शन, दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प – नीमच | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी केन्द्र द्वारा नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया। यह कार्यक्रम कोषाध्यक्ष प्रियंका पितलिया द्वारा अपने आत्मज “उत्तम” के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें नशा मुक्ति केन्द्र नीमच को 15 बेडशीट भेंट की गईं। कार्यक्रम के दौरान नीमच-रतलाम जोन की चेयरपर्सन रेखा अनुराग जैन ने केन्द्र में उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल शरीर बल्कि मन और भविष्य को भी नष्ट कर देता है, इसलिए इससे दूर रहना ही जीवन को बेहतर बनाने का मार्ग है।महिलाओं ने मरीजों को माला व दुपट्टा पहनाकर उनका मनोबल बढ़ाया और आत्मविश्वास मजबूत किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने स्वयं नशा न करने और दूसरों को भी इससे मुक्त कराने की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत “मेरी भावना” प्रार्थना से हुई। इस दौरान महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारी, सदस्य, नशा मुक्ति केन्द्र का स्टाफ एवं मरीज उपस्थित रहे।

Top