डीएलसीसी बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश, बीमा क्लेम का त्वरित निराकरण करें बैंक, 100 प्रतिशत पंजीयन पर जोर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति (DLCC) की बैठक में सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के क्लेम प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को समय पर क्लेम राशि मिलना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिले के सभी खाताधारकों का योजनाओं में 100 प्रतिशत पंजीयन करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने 0 बैलेंस जनधन खातों को सक्रिय करने और ई-केवाईसी करवाने के निर्देश भी दिए। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, यूनियन बैंक और बंधन बैंक को एनपीए सुधारने और बकाया राशि वसूली के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा हुई। कलेक्टर ने ग्राम पालसोड़ा में नई बैंक शाखा खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। बैठक में बैंक अधिकारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Top