संत रविदास स्वरोजगार योजना से अर्जुन बना आत्मनिर्भर, चीताखेड़ा आयुष शिविर में 65 मरीजों को मिला लाभ – नीमच | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में बाछड़ा समुदाय के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में संचालित पंख अभियान के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में नीमच विकासखंड के ग्राम चडोली निवासी अर्जुन पिता रामसिंह को मध्यप्रदेश शासन की संत रविदास स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 1 लाख 80 हजार रुपये का ऋण स्टेट बैंक शाखा जावी से प्रदान किया गया।

इस सहायता से अर्जुन ने अपने गांव में किराना दुकान शुरू की है, जिससे वह प्रतिमाह लगभग 12 से 15 हजार रुपये की आमदनी अर्जित कर रहा है। अर्जुन ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। इसी दिन आयुष विभाग द्वारा ग्राम चीताखेड़ा के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, श्वास, कास, उच्च रक्तचाप, प्रमेह सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। शिविर में कुल 65 मरीजों ने लाभ लिया। डॉ. तारेन्द्र सिंह सोनगरा एवं रीतिका तिवारी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Top