जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया 49वां श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताओं से हुआ शुभारंभ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जांगिड़ ब्राह्मण समाज, जवाहर नगर नीमच द्वारा 49वां श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव धूमधाम से शुरू हो गया। धर्मशाला में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। समाज के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महामंत्री प्रवीण शर्मा और कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव की श्रृंखला में बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 29 जनवरी को बालक-बालिकाओं के 0-6, 6-12 और 12-18 वर्ष वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता और 12-18 वर्ष बालिकाओं तथा महिलाओं की मेहंदी प्रतियोगिता में समाज के सदस्य बड़ी उत्सुकता के साथ शामिल हुए। 30 जनवरी को हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान, गायत्री मंदिर के सामने स्लो साइकिल रेस, स्लो स्कूटी रेस, चेयर रेस, चम्मच रेस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और सामाजिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही, दोपहर में भजन-कीर्तन और रात्रि 8 बजे भगवान विश्वकर्मा की कथा एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। 31 जनवरी को हवन, गणपति पूजन, शोभायात्रा, पुरस्कार वितरण और महाआरती के साथ समारोह का समापन होगा। इस अवसर पर भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सदस्य विनय जांगिड़, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती अतिथि के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। समाज के सभी सदस्य इस उत्सव में अपने व्यापारिक और संस्थागत कार्यों से अवकाश लेकर भाग लेंगे।

Top