शर्मा परिवार और मंदिर समिति के सदस्यों ने किया उद्घाटन, राहगीरों और फेरीवालों के लिए जल की विशेष व्यवस्था | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच विकास नगर निवासी स्वर्गीय इंजीनियर संजय कुमार शर्मा की स्मृति में उनके परिवार द्वारा  दुर्गा वाटिका मंदिर परिसर में गुरुवार को जल मंदिर का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष इंजीनियर  बाबूलाल गौड़, सचिव  प्रदीप वर्मा, संरक्षक  रमेश बाहेती, कोषाध्यक्ष जीएस माली एवं वरिष्ठ सदस्य  पुरुषोत्तम मिश्रा,  घनश्याम सेठिया,  राजेन्द्र शर्मा,  अपूर्व शर्मा,  मनोहर शर्मा और  प्रदीप डबकरा सहित कई कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। जल मंदिर का लोकार्पण संगीता शर्मा और स्व. शर्मा के सुपौत्र मास्टर जय शर्मा ने किया। लोकार्पण कार्यक्रम में राहगीरों, फेरीवालों और मजदूरों के लिए जल की विशेष व्यवस्था की गई। समारोह में उपस्थित लोगों ने परिवार के प्रति अपनी शुभकामनाएं और आभार व्यक्त किया। आभार प्रदर्शन धर्मेन्द्र शर्मा और संदेश शर्मा ने किया। यह जल मंदिर न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि समाज में सामूहिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा भी देता है।

Top