जिला प्रभारी मनोज राजानी और समिति के सदस्य बैठक में करेंगे भागीदारी, संगठनात्मक रणनीतियों पर होगी चर्चा | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  महेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि दिनांक 31 जनवरी 2026, शनिवार को शाम 4 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी  संजय दत्त मुख्य रूप से बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जिला प्रभारी  मनोज राजानी भी विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक का उद्देश्य जिला कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और रणनीतियों पर चर्चा करना है। जिला समन्वय समिति के सभी सदस्य इस बैठक में भाग लेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। गुर्जर ने सभी सदस्य और पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है। यह बैठक कांग्रेस के जिला स्तर पर संगठनात्मक सुधार और आगामी चुनावी तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों पर निर्णय लिया जाएगा।

Top