नीमच में दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, उच्च तकनीकी उद्यानिकी खेती पर फोकस | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच निदेशक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मध्य प्रदेश, के निर्देशानुसार जिले में 28-29 जनवरी को टाउन हॉल (दशहरा मैदान) में दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यानिकी फसलों में उच्च तकनीकी खेती, जैविक खेती का प्रचार-प्रसार, किसानों की आय दोगुनी करना और युवा वर्ग के लिए रोजगार एवं उद्यमिता सृजन करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दिलीपसिंह परिहार उपस्थित रहे।

उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर उद्यानिकी की खेती करने एवं अपने खेत पर उत्पादित फसल का प्रसंस्करण करने के लिए प्रेरित किया। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने और फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने की जानकारी दी, जिससे किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को मल्टीक्रॉपिंग, क्रॉप रोटेशन, प्राकृतिक कीटनाशक और उर्वरक कम उपयोग करने की विधियां सिखाईं। साथ ही, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग और बैंक ऋण लेने की प्रक्रियाओं पर भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का समापन 29 जनवरी को हुआ, जिसमें सभी अतिथियों और किसानों का आभार व्यक्त किया गया।

Top