नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच समीपस्थ ग्राम भोलियावास नई आबादी में शासकीय बालक छात्रावास के पास श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंदिर निर्माण के लिए 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 9 बजे पंडित शिवकुमार शर्मा के मार्गदर्शन में विधि-विधान और मंत्रोचार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य गोपाल माली, विनोद गुर्जर, लक्ष्मण माली, गोलू यादव, पंकज माली, अर्जुनजी, अमन यादव, दीपक यादव, भरत सिंह, नरेंद्र यादव सहित स्थानीय भक्तगण उपस्थित रहे। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि यह मंदिर जन सहयोग से बनाया जा रहा है। मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद शुभ मुहूर्त में श्री बालाजी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। भविष्य में यहां विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।