नीमच के तीन आयुष चिकित्सा शिविरों में 146 रोगियों को मिली निशुल्क स्वास्थ्य सेवा, आयुर्वेदिक इलाज से ग्रामीणों में बढ़ी स्वास्थ्य जागरूकता | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शासकीय आयुर्वेद औषधालय आंत्रीबुजुर्ग, बमोरा और हरवार द्वारा ग्राम प्रतापपुरा, बमोरी एवं हरवार में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास रोग, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित, प्रमेह आदि रोगों की जांच कर आवश्यक औषधियां नि:शुल्क वितरित की गई। शिविरों में बी.पी. की जांच के साथ-साथ मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव से मुक्ति, नशामुक्ति, सही दिनचर्या और पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई।

रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया, जिससे उनके जीवन शैली में सुधार और स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित हो सके। कुल मिलाकर तीनों शिविरों में 146 रोगियों ने लाभ प्राप्त किया। शिविरों का संचालन डॉ. सोनिका सोलंकी, डॉ. तारेन्द्र सिह सोनगरा, डॉ. नीरज भाटी और आयुष स्टाफ ने मिलकर किया। आयुष विभाग ने इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को प्राकृतिक, आयुर्वेदिक चिकित्सा के लाभ से अवगत कराने का उद्देश्य रखा। इन शिविरों ने ग्रामीण जनता के लिए स्वास्थ्य जागरूकता और उपचार का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

Top