नीमच कलेक्टोरेट में शहीद दिवस पर शहीदों को दी श्रृद्धांजली, दो मिनट का मौन रखकर याद किया बलिदान | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों की तरह नीमच कलेक्टोरेट में भी शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा एवं एडीएम बी.एस. कलेश की उपस्थिति में प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर प्रीती संघवी, एसडीएम  संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर  चंद्रसिंह धार्वे,  श्रुति भयडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति की भावना को जागृत किया। यह कार्यक्रम शहीदों के प्रति सम्मान और उनके अदम्य साहस को याद रखने का प्रतीक बना।

Top