नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच गोमाबाई नेत्रालय नीमच में एक बार फिर रियायती दरों पर सफल नेत्र उपचार से दृष्टि की खोई हुई रोशनी लौटाई गई। राजस्थान के बूंदी जिले के ग्राम सरसों निवासी 48 वर्षीय हरलाल बैरवा, जो करीब 30 वर्षों से दोनों आंखों के पर्दे क्षतिग्रस्त होने के कारण लगभग दृष्टिहीन हो चुके थे, का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई नेत्र ज्योति प्रदान की गई। नेत्रालय प्रबंधन के अनुसार, बचपन से ही मरीज की आंखों की रोशनी कमजोर थी और पूर्व में कराया गया ऑपरेशन सफल नहीं हो पाया था, जिससे उनकी समस्या लगातार बढ़ती गई। लंबे समय से दृष्टि बाधित रहने के कारण उन्हें दैनिक जीवन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।गोमाबाई नेत्रालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने गहन परीक्षण के बाद दोनों आंखों के क्षतिग्रस्त पर्दे का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। अब मरीज की दृष्टि सुरक्षित है और वे सामान्य रूप से देख पा रहे हैं। सफल उपचार से प्रसन्न मरीज व परिजनों ने नेत्रालय के प्रबंधन की सराहना की।