नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जवाहर नगर नीमच स्थित जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा शुक्रवार को 49वां श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। समाज के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महामंत्री प्रवीण शर्मा और कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष जन्मोत्सव में बच्चों, बालिकाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
दिनभर समाज भवन और हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में स्लो साइकिल रेस, स्लो स्कूटी रेस, चेयर रेस, चम्मच रेस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और सामाजिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिलाओं ने भजन-कीर्तन में अपनी प्रतिभा दिखाई, वहीं बच्चों और युवाओं ने खेलकूद में उत्साहपूर्ण सहभागिता की।जवाहर नगर में उत्सव का समापन रात्रि 8 बजे भगवान विश्वकर्मा की कथा और भजन संध्या से हुआ। आगामी 31 जनवरी को हवन, गणपति पूजन, शोभायात्रा और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न समाजजन, जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। शोभायात्रा में पुरुष श्वेत वस्त्र और महिलाएं लाल या पीली साड़ी/चुनरी में सहभागिता करेंगी।कार्यक्रम ने समाज के सभी वर्गों में उत्साह और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया, साथ ही बच्चों और महिलाओं की प्रतिभा को भी मंच मिला।