नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच वन परिक्षेत्र में पदस्थ सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी डिप्टी रेंजर रमेश कुमार प्रजापति आज 36 वर्ष 3 माह की निष्कलंक सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अपने करियर की शुरुआत पोस्ट ऑफिस से करने वाले रमेश कुमार प्रजापति 1989 में वन विभाग में भर्ती हुए और 1995 में भानपुरा में पहली पोस्टिंग मिली। 2013 से नीमच वन परिक्षेत्र में कार्यरत रहे, 2023 में डिप्टी रेंजर के पद पर पदोन्नत हुए। उनके कार्यकाल में सैकड़ों रेस्क्यू किए गए, जिनमें 42 मगरमच्छ, नीलगाय और जहरीले विषैला सर्प रेस्क्यू शामिल हैं। नीमच शहर में घायल जीव-जंतुओं को बचाने में उनकी लोकप्रियता अत्यधिक रही। गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और अन्य आयोजनों में उनका नेतृत्व सराहा गया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके मित्र, अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी भावभीनी विदाई देकर शुभकामनाएं दी। डिप्टी रेंजर रमेश कुमार प्रजापति को उनके समर्पण, मृदुभाषी व्यवहार और निष्कलंक सेवा के लिए लंबे समय तक याद रखा जाएगा।