नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नीमच जिला जेल परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जेलर नारायण सिंह राणा ने सुबह 9 बजे राष्ट्रध्वज फहराया और बंदियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद जेल में “तूफान ऑर्केस्ट्रा” के कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां हुईं। “ऐ मेरे वतन के लोगों”, “संदेसे आते हैं” और “वंदे मातरम्” जैसे गीतों पर बंदी भाव-विभोर होकर झूम उठे। इस अवसर पर श्री नवकार सेवा संस्थान नीमच की महिलाओं ने बंदियों के लिए मिष्ठान वितरित किए। संस्थापक अध्यक्ष कल्पना मोगरा ने योग, प्राणायाम और मेडिटेशन के महत्व पर बल देते हुए बंदियों को सकारात्मक जीवन जीने और समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जेल स्टाफ, समाजसेवी और महिला-पुरुष बंदियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजन ने बंदियों के चेहरों पर उत्साह और सकारात्मकता का संचार किया और उन्हें आत्मपरिवर्तन के संदेश से जोड़ा।