स्वामी विवेकानंद कॉलेज, नीमच में इको क्लब ने आयोजित किया | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में इको क्लब द्वारा "Nature Photography Competition" का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण और वन मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन, भोपाल द्वारा प्रायोजित पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का विषय था "Photography on Birds, Plants and Insects", जिसमें महाविद्यालय के कई छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन इको क्लब समिति सदस्य डॉ. सोनू चौहान और प्रो. पूजा पाटीदार ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. चन्दा आंजना, प्रो. गौतम मेघवाल और डॉ. चंचल जैन ने विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में शिवम् लोने (बीएससी तृतीय वर्ष) को प्रथम स्थान, मयंक आर्य (बीएससी तृतीय वर्ष) को द्वितीय स्थान और बुशरा (बीएससी प्रथम वर्ष) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और सभी विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन देते हुए शुभकामनाएं दीं।

Top