नीमच टुडे न्यूज | नीमच के लिए यह बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। जिले की धरती पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘मास्टर जी’ को बेस्ट शॉर्ट फिल्म के लिए चुना गया है, और इसके निर्माता-निर्देशक राजेश कुमार सोलंकी को जयपुर में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। ग्राम धनेरिया कला निवासी राजेश कुमार सोलंकी को यह सम्मान बेटी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म बनाने के लिए राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर में प्रदान किया गया। फिल्म ‘मास्टर जी’ ने न केवल समाज को बेटियों की शिक्षा का सशक्त संदेश दिया है, बल्कि स्थानीय कलाकारों को भी एक बेहतरीन मंच प्रदान किया है। इस फिल्म को अब तक 43 हजार से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। राजेश कुमार सोलंकी की इस उपलब्धि से पूरे नीमच जिले में खुशी और गर्व का माहौल है, और उन्हें विभिन्न सामाजिक संगठनों व नागरिकों द्वारा बधाइयाँ दी जा रही हैं।