स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप: दो बच्चों की मौत और 20 से अधिक मरीजों के बाद कड़ी कार्रवाई | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | नीमच जिले में जीबीएस से हुई दो बच्चों की मौत और 20 से ज्यादा मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में बड़ी और कड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ आर.के. खद्योत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह द्वारा कार्य में उदासीनता और गंभीर लापरवाही के आरोपों के चलते लिया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों के साथ ही जीबीएस अटैक का मामला सामने आया। जिसके बाद संभागायुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की निलंबन अवधि के दौरान आर.के. खद्योत का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय, नीमच निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें, इसके मद्देनज़र जिला चिकित्सालय नीमच में पदस्थ क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. डी. प्रसाद को सीएमएचओ का प्रभार सौंपा गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Top