नगरपालिका ने बनाए रिकार्ड-जीते कई अवार्ड, नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के नेतृत्व में नीमच ने रचा इतिहास | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के तीन वर्ष कार्यकाल में नीमच शहर ने कई रिकार्ड बनाए हैं। ये रिकार्ड ऐसे है जिनमें नीमच शहर अव्वल आया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में कई रिकार्ड नीमच के नाम किए वहीं ग्रीन नीमच और क्लीन नीमच का सपना भी साकार किया, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकार्ड भी नीमच में बना। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की। इस सर्वेक्षण में नीमच शहर ने देशभर में 16 वां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही प्रदेश में तृतीय और संभाग में प्रथम स्थान बनाया।ये रिकार्ड बनाए-
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 –देशभर में 16 वां स्थान
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024- संभाग में प्रथम स्थान
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-प्रदेश में तीसरा स्थान
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-कचरा मुक्ति में वन स्टार रैंक
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024- गंदा पानी रिसाइकल- वॉटर प्लस रैंक
अमृत जल योजना 2025 - देशभर में प्रथम स्थान
(गुणवत्तापूर्ण जल वितरण में 93.6 प्रतिशत अंक)
अमृत हरित अभियान- 2025- संभाग में प्रथम
(74. प्रतिशत पौधारोपण के साथ )

Top