भगवान श्री देवनारायण जन्मोत्सव पर नीमच में भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने भक्ति और उल्लास से सजाया शहर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | आज आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अखिल भारतीय मेवाड़ा धनगर गायरी समाज, जिला नीमच के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाजजनों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान देवनारायण के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।शोभायात्रा का शुभारंभ नीमच सिटी के कोर्ट मोहल्ला स्थित भगवान देवनारायण मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात चल समारोह सांवरिया सेठ मंदिर, फव्वारा चौक, बारादरी, नया बाजार, घंटाघर, पुस्तक बाजार और भारत माता चौराहा होते हुए टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुआ। शोभायात्रा का मुख्य मार्ग पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धा भाव से स्वागत किया गया।चल समारोह में डीजे एवं ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ भक्ति गीतों पर समाजजन झूमते नजर आए। श्रद्धालु हाथों में धर्म ध्वज लेकर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान भगवान देवनारायण की भव्य और आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।शोभायात्रा के टाउन हॉल पहुंचने पर धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान देवनारायण के आदर्शों और समाज में उनकी प्रेरणादायक भूमिका पर प्रकाश डालेंगे।कार्यक्रम के समापन अवसर पर समाज द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा।

Top