नीमच में शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी का तीसरा इज्तिमाई शादी सम्मेलन 12 अप्रैल को |@NeemuchToday

नीमच शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी द्वारा तीसरे इज्तिमाई शादी सम्मेलन का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। यह निकाह कार्यक्रम ईद के चाँद की 22 तारीख को संपन्न होगा, जिसमें सभी मुस्लिम समाज के लोगों को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। सम्मेलन के संबंध में पोस्टर हज़रत शहाबुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ पर पेश कर जारी किए गए। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।कमेटी के सदर सलीम खान ने बताया कि इज्तिमाई शादी सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सादगीपूर्ण निकाह को बढ़ावा देना और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है। संगठन मंत्री सैय्यद हसन अली एवं पूर्व खजांची ज़ाहिद कादरी ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Top