नीमच टुडे न्यूज | शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी भाजपा नेता संतोष चौपड़ा, गौरव चौपड़ा और नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के निवास पर जैन साध्वी पूज्य उपेंद्रयशा श्रीजी आदि ठाणा-4 का आगमन हुआ है। साध्वीगण 12 और 13 मार्च को चौपड़ा निवास पर ही रहेगी। इस अवसर पर 13 मार्च शुक्रवार को चौपड़ा निवास के नजदीक आनंद विहार कालोनी पर साध्वी श्रीजी उपेंद्रयशाजी के सान्निध्य में वर्षीतप आराधकों का बहुमान किया जाएगा। दोपहर 2 से 3.30 बजे तक साध्वीश्रीजी के प्रवचन होंगे और उसके बाद वर्षीतप आराधकों का बहुमान होगा। इस कार्यक्रम का पुण्य लाभर्थी समाजसेवी संतोष- रेणु चौपड़ा, गौरव-स्वाति, आर्किन, वंश व चौपड़ा परिवार है।

