नीमच टुडे न्यूज़ | दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में नीमच यूथ कांग्रेस ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। यह प्रदर्शन नीमच यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनु बन्ना बागरेड़ के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जिले से विधानसभा उपाध्यक्ष यश लोहार सहित कई कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान ‘US Trade Deal’ के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर देश के स्वाभिमान से समझौता करने का आरोप लगाते हुए इस समझौते को वापस लेने की मांग की। मनु बन्ना बागरेड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संसद घेराव में शामिल होकर अपनी एकजुटता दिखाई और कहा कि यह आंदोलन सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश में फैलाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।