प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए मिशन मोड में काम करें: कलेक्टर हिमांशु चंद्रा | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे रोजगार, स्वरोजगार योजनाओं, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करने का प्रयास करें। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि 5 जुलाई तक सभी विभाग अपने निर्धारित पैरामीटर्स पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने स्वरोजगार योजनाओं के अधिक से अधिक प्रकरण बैंकों में भेजकर 30 जून तक स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने, पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने तथा होटल, रिसोर्ट, मैरिज गार्डन और अस्पतालों में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

Top