नीमच टुडे न्यूज | नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा दिनांक दिनांक 25.03.2026 को मालखेड़ा रोड़ पर करीब तीन लाख की लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और तीन लाख 18 हजार रुपए बरामद किए हैं। गत 25 मार्च को फरियादी महेश चन्द्र सिंहल निवासी कान्वेंट स्कूल के गेट न. 03 के सामने नीमच द्वारा रिपोर्ट की गयी की मेरे कपड़े कीदुकान पर अकरम पिता अब्दुल अकीम निवासी लोधा मोहल्ला पठारी बघाना कई वर्षाे से काम करता है । जब अकरम रतनगढ़-डिकने से रुपए की वसूली कर आ रहा था तभी राधेश्याम भील निवासी ग्राम डुंगरपुर ने मालखेड़ा फंटे के पास पेशाब करने के बहाने प्रिकास्ट दीवाल के पास, लेकर गया व चाकू से हमला कर दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। इस मुखबिर सुचना पर कार्यवाही कर आरोपी राधेश्याम उर्फ श्यामू पिता जमनालाल भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम डुंगरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के कब्जे से लूटी गई राशि 03 लाख 18 हजार रुपये व घटना मे प्रयुक्त बिना नंबर की मोटर सायकिल हिरो होण्डा कम्पनी की जब्त की है।

इनका रहासराहनीय कार्य
इस कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान थाना प्रभारी थाना नीमच सिटी, प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें सहित पुलिस थाना नीमच सिटी एवं सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा |