धानुका सोलर ग्लास यूनिट का शुभारंभ करेंगे सीएम उद्योगपति कैलाश धानुका नीमच को दे रहे हैं बड़ी सौगात मप्र के पहली यूनिट होगी धानुका सोलर ग्लास | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | देश के प्रसिद्ध उद्योगपति कैलाश धानुका नीमच को मप्र की पहली सोलर ग्लास यूनिट की सौगात देने जा रहे हैं। करीब 1100 करोड़ की इस यूनिट का शुभारंभ 29 जून को मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी कैलाश धानुका नीमच के सोनियाना में सोलर ग्लास की बड़ी फैक्टरी प्रारंभ करने जा रहे हैं। यह मप्र की पहली यूनिट होगी जो नीमच में स्थापित होगी। सोलर ग्लास अब तक चायना में बनता आ रहा है अब नीमच में इसका उत्पादन होगा। इस यूनिट के लिए चीन से विशेषज्ञों की टीम नीमच में काम करेगी। उद्योगपति कैलाश धानुका कहते हैं कि 1100 करोड़ की सोलर ग्लास यूनिट से 500 लोगों को डायरेक्टर और करीब हजार लोगों को इनडारेक्ट रोजगार मिलेगा। प्रदेश की इस बड़ी फैक्टरी का शुभारंभ 29 जून को नीमच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। अब तक देश में  अडानी, रिलायंस और एयरटेल सोलर ग्लास बना रहे हैं और अब नीमच की धानुका बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इस क्षेत्र में उतर गई है। नीमच शहर के लिए यह बड़ी सौगात है कि सोलर ग्लास की सबसे बड़ी और मप्र की पहली यूनिट नीमच में स्थापित होने जा रही है।

Top