चीताखेड़ा में शानो-शौकत से निकला मोहर्रम का जुलूस "या हुसैन" और "अल्लाहु अकबर" के नारों से गूंजा पूरा गांव | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | शहीद-ए-कर्बला इमाम हसन और इमाम हुसैन की याद में शुक्रवार को चीताखेड़ा में मोहर्रम का मातमी जुलूस श्रद्धा, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ निकाला गया। इमामबाड़े से शुरू हुए जुलूस में ढोल-ताशों, मातमी धुनों और "या हुसैन", "नाराए तकबीर अल्लाहु अकबर" व "नाराए रिसालत या रसूल अल्लाह" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हुसैनी अखाड़े के खिलाड़ियों ने लेझिम, बनेटी, बाना और लाठी के आकर्षक करतब प्रस्तुत किए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजनों ने जुलूस का स्वागत कर साफा बांधकर अखाड़ा पदाधिकारियों का सम्मान किया। हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर कौमी एकता का संदेश दिया। निर्धारित मार्गों से गुजरने के बाद ताजियों को कर्बला पहुंचाकर दरूद-फातिहा के साथ ठंडा किया गया तथा तबर्रुक वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा।

Top