फ्यूचर प्राइड स्कूल में अभिभावक सम्मान एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच फ्यूचर प्राइड स्कूल नीमच सिटी में मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के सम्मान में भव्य अभिभावक सम्मान एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुखलाल पवार एवं भाजपा समर्थक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए तथा उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य नीलम किलोरिया, शिक्षकगण, अभिभावक, शिक्षक-अभिभावक संघ के सदस्य सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों का मनोबल बढ़ाना रहा।

Top