नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालंटियर भाजपा) द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। यह विस्तार वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार की सहमति से किया गया। जारी सूची के अनुसार नीमच निवासी वरिष्ठ समाजसेवी Rais Hussain Patwa को संगठन में राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री (मुख्य प्रकोष्ठ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नीमच के ही Kabil Khan को मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जानकारी मुख्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव Mohan Yadav द्वारा दी गई। नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आएगी। नीमच क्षेत्र में इस घोषणा को महत्वपूर्ण संगठनात्मक कदम माना जा रहा है।