भोपाल में आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन संपन्न | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | भोपाल/नीमच आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश इकाई द्वारा राज्य स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन भोपाल में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में आगामी चुनावों की तैयारी, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी Jitendra Singh Tomar ने सभी 13 जोन के पदाधिकारियों से वन टू वन संवाद किया और संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा और पोलिंग बूथ स्तर पर समितियों का गठन कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता है। सम्मेलन में रतलाम जोन से नीमच, मंदसौर और रतलाम जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। नीमच से प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, संगठन मंत्री यशवंत धाकड़ और जिला अध्यक्ष राजू पाल सहित कई नेता उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की और आगामी चुनावों में उम्मीदवार उतारने की योजना पर विचार किया। सम्मेलन में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Top