नीमच में अंतरराष्ट्रीय परमाकल्चर कोर्स सम्पन्न, 7 एकड़ फार्म बना जैव विविधता और प्राकृतिक खेती का मॉडल | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में अंतरराष्ट्रीय परमाकल्चर डिजाइन कोर्स का आयोजन ग्राम सरवानिया बोर में संपन्न हुआ। इसमें भारत के साथ डेनमार्क, जर्मनी, अमेरिका और यूके से प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोर्स "रूट्स टू रूट्स" संस्थान द्वारा संगम अग्रवाल और राकेश रूट्समैन के मार्गदर्शन में हुआ। सात एकड़ फार्म पर प्राकृतिक खेती, जल और मिट्टी संरक्षण तथा बीज स्वराज पर प्रशिक्षण दिया गया। यह फार्म पहले चारागाह था अब जैव विविधता मॉडल बन चुका है। यहां 68 से अधिक पक्षी प्रजातियां दर्ज हैं जिनमें दुर्लभ पक्षी भी शामिल हैं। संगम अग्रवाल ने जैविक खेती व वर्मी कंपोस्ट से किसानों को प्रशिक्षण दिया जिससे उत्पादन बढ़ा और लागत घटी। यह पहल प्रदेश को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संगम ने आधुनिक और पारंपरिक तकनीक का संगम कर जैविक मॉडल विकसित किया जो किसानों के लिए प्रेरणा है। नीमच क्षेत्र में बदलाव तेजी से दिख रहा है 

Top