मात्या खेड़ी में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा से होगा शंखनाद | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मात्या खेड़ी स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर पर रविवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। साध्वी श्री कृष्ण प्रिया “पूजा दीदी” रामगढ़ वाले के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी। आयोजकों के अनुसार कथा का शंखनाद 5 अप्रैल रविवार सुबह 10 बजे श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना व आरती के साथ होगा। इसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा पंडाल तक पहुंचेगी। यहां पहुंचकर यह यात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हो जाएगी और श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। कार्यक्रम का आयोजन दूध संघ नीमच के अध्यक्ष एवं मात्या खेड़ी सरपंच प्रहलाद गुर्जर द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि कथा के दौरान भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Top