नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल को नीमच को नए हाईटेक जिला कार्यालय की सौगात मिलने जा रही है। बंगला नंबर 60 (पुरानी नगरपालिका) परिसर में सुबह 10 बजे नवीन जिला कार्यालय का भव्य भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। भाजपा के 48वें स्थापना वर्ष पर प्रदेश के 16 जिलों में भी नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में डिजिटल सुविधाओं से युक्त आधुनिक कार्यालय तैयार किए जाएंगे। जिला प्रवक्ता दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम में वर्चुअल संवाद, ध्वजारोहण, वरिष्ठजन सम्मान, दीप प्रज्वलन और डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुति जैसे आयोजन होंगे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। नए कार्यालय से संगठन की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी तथा कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह भूमिपूजन कार्यकर्ताओं के लंबे समय के सपने को साकार करेगा।
