नीमच टुडे न्यूज़ | पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत सिंगोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 42.200 किलोग्राम अवैध पीसा डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी रोहित राठौर जावद के मार्गदर्शन में की गई।जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान टीम ग्राम धोगवा (राजस्थान सीमा) से लौट रही थी, तभी यात्री प्रतीक्षालय में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में डोडाचूरा बरामद हुआ।आरोपियों की पहचान बलदेव सिंह और सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के निवासी हैं। पुलिस ने दो मोबाइल सहित करीब 6.64 लाख रुपये का माल जब्त किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।