नीमच टुडे न्यूज़ | जीरन-चीताखेड़ा मार्ग स्थित दलपतपुरा झील के बीच बने रामझर महादेव मंदिर से संत कन्हैयालाल महाराज के रहस्यमयी तरीके से लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सोमवार सुबह सेवादार जब उन्हें दूध देने पहुंचे तो कुटिया अंदर से बंद मिली। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन अंदर संत मौजूद नहीं थे। हैरानी की बात यह है कि कुटिया में न खिड़की है, न दूसरा दरवाजा, जबकि उनका मोबाइल, वस्त्र, खड़ाऊं और लाठी अंदर ही मिली। सूचना पर डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच जारी है, जबकि ग्रामीणों में इसे लेकर रहस्य और चर्चा बनी हुई है।
