प्रशासन के दल ने समझाईश देकर रामदेव नगर में 17 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया | @NeemuchToday
नीमच टुडे न्यूज़ | श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में नीमच जिले में बाल विवाह
रोकथाम एवं जागरूकता हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसके तहत जावद क्षेत्र के गांव
रामदेव नगर में एक बाल विवाह को रुकवाया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता
पंड्या ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि विकासखंड जावद के ग्राम रामदेवनगर में 17 वर्षीय
बालिका का विवाह 7 अप्रैल को होने वाला है। बारात मंदसौर जिले से आएगी। सूचना प्राप्ति पर
परियोजना अधिकारी जावद श्रीमती आभा पाटीदार ने संपूर्ण जानकारी की तस्दीक की गई और
सूचना सही पाएं जाने पर प्रशासन व पुलिस के संयुक्त दल द्वारा बालिका के घर जाकर
,परिवार को समझाया गया। समझाईश के आधार पर बालिका के पिता व परिवार द्वारा लिखित
में दिया गया,कि वे बालिका सोना(परिवर्तित नाम) का विवाह 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर ही
करेंगे और यदि उसके पूर्व विवाह किया जाता है,तो किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही उनके
विरुद्ध की जा सकेगी। प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता से एक बाल विवाह की रोकथाम की जा
सकी है।