नीमच टुडे न्यूज़ | जिले में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद की समितियों द्वारा व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विकासखण्ड मनासा के ग्राम भाटखेड़ी बस स्टैंड पर प्याऊ का शुभारंभ सरपंच मनोज पुरोहित की उपस्थिति में किया गया। विद्यार्थियों ने मेहंदी, पोस्टर, डिजाइन और रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। ग्राम बामनिया में दीवार लेखन कर लोगों को जागरूक किया गया। ग्राम सावन स्थित बीसभुजा माता मंदिर के तालाब पर स्वच्छता श्रमदान कर घाट की सफाई की गई तथा उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। मंदिर परिसर में जल मंदिर प्याऊ स्थापित की गई। डीकेन के गगरानी घाट पर रंगोली बनाकर जल बचाने का संदेश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर हुई इन गतिविधियों से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी और जल संरक्षण के प्रति सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा मिला। अभियान निरंतर जनभागीदारी से सफल हो रहा है आज।