मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने दी फिल्मी अभिनेता धर्मेंद्र को झिलमिल गीतों की महफिल द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच के टाउन हॉल में 4 अप्रैल शनिवार रात्रि 8 बजे मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप नीमच द्वारा फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को भावभीनी संगीतमय श्रद्धांजलि “झिलमिल गीतों की महफिल” कार्यक्रम के तहत दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में मां सरस्वती वंदना, दीप प्रज्वलन तथा धर्मेंद्र जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसमें मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप के संयोजक खजानसिंह पवार सहित स्थानीय कलाकारों ने धर्मेंद्र जी के सुपरहिट गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा सभागार भावविभोर हो उठा। कार्यक्रम में कई संगीत प्रेमियों, समाजसेवियों एवं अतिथियों की उपस्थिति रही। विशेष आकर्षण नन्हे कलाकार रहे जिन्होंने पहली बार मंच पर प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया। संचालन श्रीमती मंजुला धीर द्वारा किया गया, जिसकी दर्शकों ने सराहना की। अंत में थीम सॉन्ग “चलते-चलते मेरे गीत याद रखना” के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ग्रुप प्रमुख खजानसिंह पवार ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से यह मंच नॉन-प्रोफेशनल कलाकारों को अवसर देकर संगीत को जीवंत बनाए हुए है। सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Top