नीमच टुडे न्यूज़ | अफीम तौल में लागू नई STD/WM प्रणाली को लेकर किसानों में बढ़ते असंतोष के बीच जिला कांग्रेस ने नारकोटिक्स उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिना पूर्व सूचना लागू की गई नई व्यवस्था से किसानों में भ्रम है और गुणवत्ता निर्धारण को लेकर स्पष्टता नहीं मिल रही है। प्रतिनिधियों ने ‘हाथ से जांच’ प्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे अवैज्ञानिक बताया और मशीन आधारित जांच की मांग की। साथ ही भुगतान गाढ़ता और पट्टा मार्फीन आधारित नीति में अंतर को लेकर दोहरे मापदंड समाप्त करने की बात कही गई। प्रतिनिधिमंडल में अनिल चौरसिया सहित कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने मुआवजा, प्रशिक्षण, पारदर्शी सूची और खरीद दर बढ़ाने की भी मांग रखी।