दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु शिविर आयोजन के लिए बैठक सम्पन्न |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने हेतु अन्नपूर्णा सेवा न्यास कार्यालय में 19 से 23 मई 2026 तक विशेष परीक्षण एवं कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर महामंडलेश्वर 1008 श्री सुरेशानंद जी सरस्वती गुरुजी के निर्देशन में तथा महावीर सेवा सदन कोलकाता के चिकित्सकों की देखरेख में आयोजित होगा। इस आयोजन में अम्बा माता धन्वंतरि शक्ति पीठ निपानिया, अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच एवं आरोग्य भारती की सहभागिता रहेगी।

शिविर में दिव्यांगजनों का पंजीयन, परीक्षण, उपचार, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के साथ भोजन और आवास की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के बाद गुरुजी ने सिविल अस्पताल में संचालित सेवा प्रकल्पों का अवलोकन कर सराहना की। इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा न्यास द्वारा उनका सम्मान भी किया गया।

Top