डॉ विनय श्रीवास्तव जयपुर में ग्लोबल डायमंड आइकान अवार्ड से सम्मानित किए गए |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | शहर के निवासी एवं इतिहास के प्रोफेसर डॉ. विनय श्रीवास्तव को जयपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में “ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें इतिहास, शिक्षा, समाज सेवा और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भव्या फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उनकी दो पुस्तकों “भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में पन्ना एवं छतरपुर” तथा “कंपोजिट कल्चर एंड फ्यूजन इन इंडिया” का विमोचन भी किया गया। डॉ. श्रीवास्तव को यह अवार्ड लगातार दूसरे वर्ष मिला है। उनके अब तक 20 संदर्भ ग्रंथ और 140 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। यूजीसी द्वारा उनके कई शोध प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूर्ण किए जा चुके हैं। उन्हें मध्य प्रदेश शासन द्वारा दो बार स्वाधीनता फैलोशिप भी मिल चुकी है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर में हर्ष का माहौल है।

Top