नीमच टुडे न्यूज़ | “गांव चलो अभियान” के तहत सांसद सुधीर गुप्ता ने मंदसौर, सीतामऊ और मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लदुना, राजनगर, ईश्वरपुर, भगोर, झावल, कुचडौद सहित विभिन्न ग्रामों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं की जानकारी दी। सांसद ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत के लाभ गिनाए। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास और आमजन के जीवन स्तर को सुधारने के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस दौरान हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया। सांसद ने वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।